खेल

IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे ODI में भारत को दी करारी शिकस्त, जेफरी वांडरसे ने झटके 6 विकेट

IND vs SL: रोहित शर्मा के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम 32 रनों से हार गई. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 42.2 ओवर में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई. 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की. कप्तान रोहित ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली, जबकि गिल के बल्ले से 35 रन निकले. भारत ने अपना पहला विकेट 97 रनों पर खोया.

अच्छी शुरुआत के बावजूद, मिडिल ऑर्डर के फ्लॉप होने के चलते भारत इस मैच को नहीं बचा सका. विराट कोहली ने 19 गेंदों पर 14 रनों का योगदान दिया. शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल पाए. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों ने भी क्रमशः 7 और शून्य रन ही बनाए. इस दौरान अक्षर पटेल ने 44 अच्छे रन बनाए थे. श्रीलंका की तरफ से लेग स्पिनर जेफरी वांडरसे ने कमाल की गेंदबाजी की, और 6 विकेट चटकाते हुए भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वांडरसे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के द्विपक्षीय दौरे पर है. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई होने के बाद दूसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. अब भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई. इससे पहले सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें- Champions Trophy: पाकिस्तान में भारत का नहीं जाना राजनीतिक कारण नहीं, खिलाड़ियों की सुरक्षा का मामला!

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

14 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

26 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

31 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago