ओलंपिक

Paris Olympics 2024: भारतीय खिलाड़ियों का सोमवार का शेड्यूल, लक्ष्य सेन जीत सकते हैं कांस्य पदक

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में रविवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा. एक तरफ बॉक्सिंग में भारत की पदक की उम्मीद लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गईं, तो दूसरी ओर लक्ष्य सेन भी बैडमिंटन में अपना सेमीफाइनल मैच हार गए. अच्छी बात यह है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. लक्ष्य सेन अब सोमवार को कांस्य पदक मैच खेलेंगे.

सोमवार, 5 अगस्त को भारत के खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में लेंगे भाग

दोपहर 12:30 बजे- निशानेबाजी में अनंतजीत सिंह और महेश्वरी चौहान मिक्स्ड स्कीट टीम क्वालीफिकेशन में हिस्सा लेंगे.

दोपहर 1:30 बजे- टेबल टेनिस में महिला टीम (श्रीजा, मनिका और अर्चना कामत) राउंड ऑफ 16 में खेलेगी.

दोपहर 3:25 बजे- एथलेटिक्स में किरण पहल महिलाओं की 400 मीटर दौड़ राउंड-1 में भाग लेंगी.

दोपहर 3:45 बजे- नौकायन में नेत्रा कुमानन महिलाओं की डिंगी आईएलसीए 6 वर्ग की नौवीं और दसवीं रेस में प्रतिस्पर्धा करेंगी.

शाम 6:00 बजे- बैडमिंटन में लक्ष्य सेन पुरुष एकल का कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे.

शाम 6:10 बजे- सेलिंग में विष्णु सरवनन पुरुषों की डिंगी आईएलसीए 7 वर्ग की नौवीं और दसवीं रेस में भाग लेंगे.

शाम 6:30 बजे- निशानेबाजी में अनंतजीत सिंह और महेश्वरी चौहान मिक्स्ड स्कीट टीम के कांस्य या स्वर्ण पदक मुकाबले में उतरेंगे. (यदि क्वालीफाई करते हैं)

शाम 6:30 बजे- महिला कुश्ती 68 किलो भार वर्ग में निशा का राउंड ऑफ 16 का मुकाबला होगा.

रात 7:50 बजे- महिला कुश्ती 68 किलो भार वर्ग में ही निशा का क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा. (अगर निशा क्वालीफाई करती हैं)

रात 10:34 बजे- एथलेटिक्स में अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज राउंड 1 में भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: हॉकी के सेमीफाइनल में भारत, पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

57 seconds ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

21 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

45 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago