खेल

IND vs WI: अश्विन ने रचा इतिहास, बाप के बाद बेटे को भी किया आउट, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

IND vs WI: डोमिनिका में वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट झटककर मेजबानों की कमर तोड़ दी. अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने मेजबानों को 150 रनों के स्कोर पर समेट दिया. वहीं अश्विन के नाम इस मैच में अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उन्होंने ओपनर तेजनारायण चंद्रपॉल को क्लीन बोल्ड कर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया. इसके साथ ही अश्विन बाप-बेटे दोनों को आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

इसके पहले अश्विन ने साल 2011 में तेजनारायण चंद्रपॉल के पिता शिवनारायण चंद्रपॉल को आउट किया था. वहीं उन्होंने अब 12 साल बाद तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट किया है. अश्विन ने इस टेस्ट में कुल 33वीं बार 5 विकेट हासिल किए. स्लो पिच पर अश्विन की गेंदों का तोड़ ढूंढना मेजबानों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था.

इस मैच में अश्विन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई. अश्विन ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में 700 विकेट पूरे किए. अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) के बाद वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने वारिकन को आउट कर पांचवां विकेट हासिल किया.

150 रनों पर सिमटी कैरेबियाई टीम

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 150 रनों पर ही सिमट गई. एलिक अथानेज के अलावा कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सका. वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रेथवेट ने 20 रन बनाए और वे अश्विन का शिकार बने. ब्लैकवुड और होल्डर ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित-यशस्वी के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, 40 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में दिखा था ये संयोग

भारत की तरफ से अश्विन के अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 14 ओवर में 24 रन पर तीन विकेट लिए. जबकि तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली. वहीं भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं. डेब्यू मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर नाबाद हैं और कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

12 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

16 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

47 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

53 minutes ago