देश

Yamuna Flood Noida: बारिश-बाढ़ से कोहराम, बढ़ता ही जा रहा यमुना का जलस्तर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूल बंद

Heavy Rain floods in Delhi NCR: लगातार बारिश के कारण दिल्‍ली-एनसीआर में रिहायशी इलाकों में जलभराव का संकट पैदा हो गया है. वहीं, यमुना नदी का जलस्‍तर बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में यमुना का जल स्तर बुधवार देर रात केंद्रीय जल आयोग के अनुमान 207.99 मीटर से अधिक होकर 208.08 मीटर के निशान को पार कर गया, जिससे अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं. एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है.

वहीं, अभी बताया गया है कि दिल्‍ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूल बंद कराने के आदेश दे दिए गए हैं. इससे पहले पंजाब, हरियाणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी स्‍कूलों को बंद कराया गया था. शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं.

यह भी पढ़ें— Delhi Flood LIVE Updates: बाढ़ की चपेट में दिल्ली के कई इलाके; तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों को रविवार तक बंद रखने का आदेश दिया है. वहीं, गौतमबुद्ध नगर में भी 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों में कल की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

जिलाधिकारी के मुताबिक, कल यानी शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. तटीय क्षेत्रों में पानी घुसने कारण स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. उधर, देश की राजधानी दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी कर दी गई है. बाढ़ संभावित इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है. इसके अलावा कश्मीरी गेट के आसपास बने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी आगामी रविवार तक बंद रखने के लिए कहा गया है.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

35 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

39 minutes ago