खेल

IND Vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा, ईशान किशन ने बनाए 77 रन, शार्दुल की गेंदबाजी ने किया कमाल

भारत ने तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराकर श्रृंखला 2 . 1 से जीत ली. अभी तक खामोश रहा शुभमन गिल का बल्ला आखिरकार बोला और उन्होंने 92 गेंद में 85 रन बनाये. इसके साथ ही ईशान किशन (63 गेंद में 77 रन) के साथ 143 रन की साझेदारी भी की. भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 351 रन बनाये.

हार्दिक पंड्या ने बनाए 70 रन

संजू सैमसन ने 41 गेंद में 51 रन बनाकर मध्य क्रम के लिये अपना दावा पुख्ता किया. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 52 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाये. जवाब में कैरेबियाई टीम 35.3 ओवर में 151 रन पर आउट हो गई. मुकेश कुमार ने सात ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिये. वेस्टइंडीज के लिये गुडाकेश मोती ने नाबाद 39 और अलजारी जोसेफ ने 26 रन बनाये और नौवें विकेट के लिये 55 रन जोड़े.

शार्दुल ठाकुर ने लिए चार विकेट

शार्दुल ठाकुर ने 6.3 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिये. जयदेव उनादकट को एक और कुलदीप यादव को दो विकेट मिले. इसके बावजूद एशिया कप और विश्व कप से पहले कई प्रश्न अनुत्तरित रह गए हैं. मसलन ईशान का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन अगर केएल राहुल फिट होते हैं तो फिर उनका बल्लेबाजी क्रम क्या होगा. ईशान के लिये रोहित शर्मा अपना बल्लेबाजी क्रम छोड़ेंगे, इसकी संभावना कम ही है.

यह भी पढ़ें- रांची की सड़कों पर विंटेज कार ड्राइव करते नजर आए ‘कैप्टन कूल’, Video देख फैंस बोले- कलेक्शन हो तो ऐसा…

अगर ईशान को मध्य क्रम में उतारा जाता है तो क्या यह सही होगा. श्रेयस अय्यर अगर फिट नहीं होते हैं तो सैमसन चौथे नंबर पर उतर सकते हैं. लेकिन पूरा समय होने के बावजूद वह कल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. सूर्यकुमार यादव भी 35 रन बनाकर आउट हो गए और टी20 वाला फॉर्म वनडे में दिखाने में नाकाम रहे. श्रेयस और राहुल दोनों के फिट होने पर उनके लिये टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जायेगा.

विश्व कप से पहले टीम खेलेगी 9 मैच

गेंदबाजी में भी युजवेंद्र चहल को एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया. अब विश्व कप से पहले भारत को सिर्फ नौ मैच (अगर टीम एशिया कप फाइनल में पहुंचती है) खेलने हैं. रविंद्र जडेजा स्पिनर के तौर पर पहली पसंद हैं जिससे अक्षर पटेल के लिये जगह नहीं बनती. वहीं जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज और शार्दुल के रहते मुकेश कुमार के लिये जगह बना पाना मुश्किल होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

41 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

58 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago