बिजनेस

Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उछाल, जानिए दिल्ली समेत अपने शहर का फ्यूल रेट

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत लगातार बढ़ रही है और 86 डॉलर के करीब पहुंच गई है. इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ा है. आज कई शहरों में कीमतें बदल गई हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 11 पैसे गिरकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे गिरकर 96.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे गिरकर 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 107.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Petrol-Diesel Price Update: देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- Article 370: अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट में आज से रोजाना होगी सुनवाई, 2019 में मोदी सरकार ने खत्म किया था राज्य का विशेष दर्जा

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

बर्फ का शिवलिंग और अमरता की कथा: कैसे करें अमरनाथ यात्रा की सही तैयारी?

Amarnath Immortal Secret: जानिए अनंतनाग में स्थित अमरनाथ गुफा के बर्फानी शिवलिंग का रहस्य, यात्रा…

5 minutes ago

कोलकाता में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, खुदकुशी की भी कोशिश; सुसाइड नोट से खुलेगा राज?

Kolkata Mother Murder Case: कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में 65 वर्षीय बेटे पर अपनी 85…

6 minutes ago

‘विकास की रफ्तार के साथ जुड़ना चाहता हूं…’; अमित शाह ने पुणे में बताए वे कारण, क्यों एनडीए में आए थे अजित दादा

पुणे में अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

10 minutes ago

विरासत और आस्था का सफर: दिल्ली के अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर से क्या सीखें?

Akshardham And Chhatarpur Mandir: जानिए दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर का इतिहास, वास्तुकला…

14 minutes ago

पालीताना के पवित्र जैन मंदिर: संगमरमर से तराशी गई 863 देवालयों की अनूठी दुनिया, जहां हर कदम पर दिखती है सदियों पुरानी विरासत

गुजरात के भावनगर स्थित पालीताना की शत्रुंजय पहाड़ी पर संगमरमर के लगभग 863 भव्य जैन…

34 minutes ago