भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो-@BCCIWomen)
IND vs WI, Women’s T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. केपटाउन में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया की तरफ से विकेटकीपर ऋचा घोष ने सबसे अधिक 44 रन (नाबाद) बनाए. शेफाली वर्मा ने 28 रन बनाए जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रनों की पारी खेली. इसके पहले, वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 118 रन बना सकी थी.
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 118 रनों पर रोक दिया. वेस्टइंडीज की तरफ से स्टेफनी टेलर (42 रन) और शेमैन कैंपबेल (30 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर मैच में वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन दीप्ति ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर भारत की वापसी करा दी. उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं रेणुका सिंह (चार ओवर में 22 रन) और पूजा वस्त्राकर (चार ओवर में 21 रन) ने भी एक-एक विकेट लिए.
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही पूजा वस्त्राकर ने ऋचा घोष के हाथों कैच कराकर कप्तान हेली मैथ्यूज की दो रन की पारी को खत्म किया. इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.
कैंपबेल और टेलर ने पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी राजेश्वरी गायकवाड़ के खिलाफ चौका जड़ दबाव को कुछ कम किया. पॉवरप्ले के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 29 रन था. टेलर ने इसके बाद रन गति को बढ़ाने का जिम्मा उठाते हुए आठवें से 12वें ओवर तक हर ओवर में एक-एक चौका जड़ा. इस बीच 11वें ओवर में दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. बता दें कि भारतीय टीम ने अब तक के अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था.
-भारत एक्सप्रेस
नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले 'फॉर्म 6' में किए गए…
GOLD SMUGGLING BUSTED AT IGI: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम की…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या, काशी और…
Koderma Minor Case: झारखंड के कोडरमा जिले के लोचनपुर गांव में नाबालिगों से जुड़ा मामला…
Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई हुई है. एजेंसियों ने…
Bihar Cabinet decisions: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद…