शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (फोटो)
Pathaan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. जबकि रिलीज के पहले ही फिल्म के एक गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर विवाद शुरू हो गया था, वह आज भी जारी है. इस मामले में अब महाराष्ट्र की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई. अहमदनगर जिले की एक अदालत ने ‘पठान’ के टीजर और इसके गाने ‘बेशरम रंग’ को यूट्यूब पर बिना यू/ए सेंसर सर्टिफिकेट दिखाने पर रोक के लिए अस्थायी आदेश के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया.
अहमदनगर की श्रीरामपुर अदालत में संयुक्त दीवानी न्यायाधीश पी ए पटेल ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि किसी वादी को अपने दावे के समर्थन में कुछ न कुछ पेश करना चाहिए. सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले सुरेश पाटिल ने फिल्म के रिलीज होने से पहले अदालत का दरवाजा खटखटाया था. ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी और इसके बाद से ही इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं.
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि शिकायत और दाखिल किये गये दस्तावेज को पढ़कर लगता है कि वादी द्वारा ‘पठान’ फिल्म के टीजर और ‘बेशरम रंग’ गीत को बिना यू/ए प्रमाणपत्र के दिखाने से प्रतिवादियों (यशराज फिल्म्स) को रोने के लिए अस्थायी आदेश की मांग की जा रही है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि वादी की दलीलों से नजर आता है कि उसने यूट्यूब पर गाना और टीजर देखा है और यह भी देखा कि इन्हें दिखाने से पहले यू/ए प्रमाणपत्र नहीं दिखाया जाता.
ये भी पढ़ें: TV की ये हसीना कर रही है थाईलैंड में बैचलरेट पार्टी, Aly Goni के साथ आई थीं डेटिंग की खबरें
अदालत के मुताबिक, पटेल ने खुद यू/ए प्रमाणपत्र का उद्देश्य बताया है जो 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावकों के मार्गदर्शन में निर्बाध प्रदर्शन है. इसने कहा कि वादी को कोई नुकसान नहीं हुआ. अदालत ने कहा कि इससे नजर आता है कि वादी भ्रमित हो गया. बता दें कि पठान ने रिलीज के 21वें दिन भी 5.40 करोड़ की जबर्दस्त कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के बाद से अब तक 481.35 करोड़ की बंपर कमाई की है.
-भारत एक्सप्रेस
बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…