Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs WI Women’s T20 WC 2023: टीम इंडिया की दूसरी जीत, पाकिस्तान के बाद वेस्टइंडीज को भी धोया

Women’s T20 World Cup 2023: ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 118 रन पर रोक दिया.

ind vs Wi

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो-@BCCIWomen)

IND vs WI, Women’s T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. केपटाउन में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया की तरफ से विकेटकीपर ऋचा घोष ने सबसे अधिक 44 रन (नाबाद) बनाए. शेफाली वर्मा ने 28 रन बनाए जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रनों की पारी खेली. इसके पहले, वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 118 रन बना सकी थी.

वेस्टइंडीज को 118 रनों पर रोका

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 118 रनों पर रोक दिया. वेस्टइंडीज की तरफ से स्टेफनी टेलर (42 रन) और शेमैन कैंपबेल (30 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर मैच में वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन दीप्ति ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर भारत की वापसी करा दी. उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं रेणुका सिंह (चार ओवर में 22 रन) और पूजा वस्त्राकर (चार ओवर में 21 रन) ने भी एक-एक विकेट लिए.

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही पूजा वस्त्राकर ने ऋचा घोष के हाथों कैच कराकर कप्तान हेली मैथ्यूज की दो रन की पारी को खत्म किया. इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: Chetan Sharma: रोहित शर्मा का टी-20 करियर खत्म? आराम के नाम पर दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर करने का ‘प्लान’! चेतन शर्मा के दावों से भारतीय क्रिकेट में भूचाल

कैंपबेल और टेलर ने पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी राजेश्वरी गायकवाड़ के खिलाफ चौका जड़ दबाव को कुछ कम किया. पॉवरप्ले के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 29 रन था. टेलर ने इसके बाद रन गति को बढ़ाने का जिम्मा उठाते हुए आठवें से 12वें ओवर तक हर ओवर में एक-एक चौका जड़ा. इस बीच 11वें ओवर में दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. बता दें कि भारतीय टीम ने अब तक के अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital