Tripura Elections: देश में चुनावी मौसम का आज से आगाज हो गया है. अगले साल लोकसभा चुनाव का सफर तय करने तक कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के पड़ाव से होकर गुजरना है. आज नॉर्थ ईस्ट से इसकी शुरूआत भी हो गई है. त्रिपुरा में आज विधानसभा चुनाव है. राज्य की 60 सीटों के वोटिंग शुरू हो गई है. बीजेपी जहां लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के लिए जोर लगा रही है, तो वहीं विपक्ष भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. त्रिपुरा की जनता आज अपने भविष्य का फैसला करने जा रही है.
राज्य की 60 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. शाम 4 बजे तक मतदान होगा. कुल 259 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उनके भाग्य का फैसला राज्य के 28 लाख मतदाता करेंगे. विधानसभा चुनाव में 20 महिला उम्मीदवार ताल ठोक रही हैं. बीजेपी ने एंटी इंकबैंसी से बचने के लिए 9 पहले ही सीएम बदला है. बीजेपी माणिक साहा के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. अब देखना होगा साहा की अगुवाई में बीजेपी राज्य में दोबारा करिश्मा दोहरा पाती है या नहीं. बीजेपी ने चुनाव की धारा को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए पूरा जोर लगाया है. खुद पीएम मोदी, अमित शाह और योगी ने चुनावी कैंपेन को अपने हाथ में लिया.
माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी ताल ठोक रहे हैं. बीजेपी ने सबसे ज्यादा 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है. वहीं विपक्ष भी पूरा जोर लगा रहा है. पिछली बार बीजेपी लेफ्ट को हटाकर सत्ता में आई थी. इस बार लेफ्ट ने बीजेपी की काट के लिए कांग्रेस से गठबंधन किया है. लेफ्ट ने जहां 47 तो वहीं कांग्रेस ने 13 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. इसके अलावा TMC ने 28 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं तो वहीं शाही परिवार के वंशज की टिपरा मोथा पार्टी 42 सीटों पर चुनावी फाइट दे रही है. जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं.
ये भी पढ़ें: Tripura Elections: वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था- अगरतला की रैली में पीएम मोदी का हमला
प्रदेश भर में 3 हजार 337 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. जिनमें से 1,100 संवेदनशील और 28 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए 31,000 मतदानकर्मी और केंद्रीय बलों के 25,000 सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं. साथ ही पुलिस के जवान भी ड्यूटी पर हैं. आज शाम सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो जाएगी. जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा, इसका पता 2 मार्च को चल जाएगा.
–भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…