अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारत की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय टीम की तारीफ करते हुए लिखा, “डोमिनेंट. रिलेंटलेस. ब्रिलियंट. ट्रायंफेंट. इंडिया ज़ील्स द डील!”
अडानी ग्रुप के आधिकारिक अकाउंट से भी टीम इंडिया को बधाई दी गई. पोस्ट में लिखा गया, “बधाई हो, टीम इंडिया! एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए.”
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. न्यूजीलैंड ने धीमे और स्पिन-अनुकूल पिच पर भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया.
कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक शुरुआत की, जबकि शुभमन गिल ने संभलकर खेलते हुए उनका साथ दिया. हालांकि, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में तेजी से विकेट चटकाए, जिससे भारत पर दबाव बढ़ गया. लेकिन श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने टीम को जीत की ओर बढ़ाया.
रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर टीम के लिए मजबूत नींव रखी. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती. यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा था.
पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपराजित रही. उन्होंने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया, फिर पाकिस्तान को मात दी. लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को हराकर टॉप पर रहे और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचे.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…