विधायक नरेश बालियान. (फाइल फोटो)
दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर 9 अप्रैल को सुनवाई करेगा. इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस विकास महाजन ने बालियान की याचिका को जस्टिस रविंद्र डुडेजा के समक्ष स्थानांतरित कर दिया जो सांसदों व विधायकों के मामलों को देखते हैं.
मकोका मामले में बाल्यान को 4 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था. इस दिन एक निचली अदालत ने उन्हें कथित जबरन वसूली के मामले में जमानत दे दी थी. बालियान के वकील एमएस खान ने कोर्ट से कहा कि पूर्व विधायक लगभग चार महीने से हिरासत में हैं. इसलिए मामले की सुनवाई जल्द की जाए.
उन्होंने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है. मामला पूरी तरह से मनगढंत है. वकील ने कहा कि प्राथमिकी में बालियान का नाम तक नहीं है. बालियान ने खुद अपराध के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
दिल्ली पुलिस के वकील ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की तरह महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंतण्रअधिनियम (मकोका) के तहत भी किसी आरोपी को जमानत देने पर रोक है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के महासचिव अनिल कुमार प्रभाकरन की नियुक्ति पर लगाई रोक
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…