India-England Test Series: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत की है और लंच तक बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन बना लिए हैं.
भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल गंभीर और शांत दिखे. दोनों ने सिंगल-डबल और मौका मिलने पर बड़े शॉट खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया. जायसवाल पर पिछले टेस्ट में अपना विकेट फेंकने का आरोप लगा था. वह ज्यादा ही सुरक्षात्मक दिख रहे हैं.
लंच तक जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 78 तक पहुंचा दिया है. जायसवाल 74 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन पर नाबाद हैं. वहीं, राहुल 82 गेंद पर चार चौके की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.
भारतीय टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है. पिछले तीन टेस्ट की छह पारी में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके करुण नायर को आखिरकार ड्रॉप कर दिया गया है. उनकी जगह साई सुदर्शन की वापसी हुई है. वहीं, इंजर्ड आकाश दीप की जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है. दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अपने करियर की शुरुआत कर रहा है. नितीश कुमार रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर टीम में वापस आ गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…