लीगल

NEET-UG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा परीक्षा और काउंसलिंग पर रोक लगाने से किया इनकार

NEET-UG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2025 परीक्षार्थियों को राहत देने से इनकार कर दिया है. दायर याचिका में काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग की गई थी. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस ए एस चंदुरकर की पीठ पर यह आदेश दिया है. मध्य प्रदेश के कुछ केंद्रों में बिजली गुल होने से पीड़ित नीट-यूजी 2025 परीक्षार्थियों की ओर से दो याचिका दायर की गई थी. कोर्ट ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका को 25 जुलाई को सूचीबद्ध करने को कहा है.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि आप हमसे क्या चाहते है. किस तरह की राहत की उम्मीद करते है? इसपर महिला वकील ने कहा कि पीड़ित छात्रों को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराने की अस्थायी अनुमति दी जा सकती है.

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मुवक्किल काउंसलिंग में पंजीकरण कराने की कोशिश कर रहे है, लेकिन इसकी अनुमति नहीं है. वही एक अन्य वकील ने स्पष्ट किया गया यह प्रार्थना पुनर्परीक्षा के लिए है, जिसपर केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी सहमति जताई है. इसपर कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हम काउंसलिंग पर रोक नही लगा सकते है, क्योंकि रोक लगाने से हजारों लोग प्रभावित होंगे.

कोर्ट ने कहा कि हम देखेंगे कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या हो सकता है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 14 जुलाई को परीक्षार्थियों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया था. परीक्षार्थियों ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने के आदेश देने से इनकार कर दिया था. बता दें कि काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो गया है, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक चलेगा.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ याचिका, कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी को लेकर बर्खास्तगी की मांग

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

7 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

57 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

1 hour ago