खेल

Asia Cup 2023: पाकिस्तान से नहीं छिनेगी एशिया कप की मेजबानी, मगर टीम इंडिया भी नहीं जाएगी PAK! भारत के मैचों को लेकर आया बड़ा अपडेट

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान दो सबसे बड़े क्रिकेट देश हैं और जब भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो क्रिकेट फैंस का उत्साह और रोमांच अपने अंतिम चरम पर रहता है. हालांकि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत और पाकिस्तान में अब द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है. इसी साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप 2023 को लेकर दोनों देशों के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है. भारत ने यह साफ कर दिया है की किसी भी हालत में टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी. एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने घोषणा की कि मेन इन ब्लू पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और वे एक वैकल्पिक स्थान की तलाश कर रहे थे. अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो शायद क्रिकेट फैंस को थोड़ी राहत दे. दरअसल समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह सामने आया है कि भारत यूएई में एशिया कप 2023 के अपने मैच खेलेगा. जबकि बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे. इसका मतलब है कि अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो उसका आयोजन यूएई में ही होगा.

2 देशों में होगा एशिया कप, जानें कहां खेलेगी भारतीय टीम

पाकिस्तान और भारत के बीच छिड़ी बहस के बीच इस मसले का हल अब निकलता दिखाई दे रहा है. एशिया कप को लेकर जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान मेजबान बना रह सकता है और भारत को उसके मैच यूएई में खेलने की पेशकश दी जा सकती है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: Sansad Khel Mahakumbh: बीजेपी सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- आपके शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं

पीसीबी प्रमुख नजम सेठी के कहने पर 4 फरवरी को एसीसी की एक आपात बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें कैलेंडर जारी होने के बाद सितंबर में होने वाले एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान को मेजबान नामित नहीं किया गया था. बैठक के बाद, सेठी ने घोषणा की कि मामले का कोई समाधान नहीं हुआ है. अब पीसीबी के करीबी सूत्रों ने पीटीआई को बताया है कि इस मामले का सबसे संभावित समाधान यह है कि भारत अपने मैच यूएई में खेलेगा, जबकि बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में होंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago