होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
निक्की यादव हत्याकांड में नया खुलासा (फोटो ट्विटर)
Nikki Yadav Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब निक्की यादव की हत्या के मामले में भी लगातार खुलासे हो रहे है. आज गुरुवार को इस मामले में नया खुलासा हुआ है. निक्की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल गहलौत ने उसके मोबाइल से सभी चैट्स को डिलीट कर दिया था. आरोपी साहिल से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने बताया कि “निक्की की हत्या करने से 15 दिन पहले के पहले ही आरोपी ने उत्तम नगर वाले घर को छोड़ दिया था, लेकिन 9 फरवरी को सगाई होने के बाद वो फिर से निक्की के घर गया और रात को वहीं रूका था”.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि निक्की ने गोवा जाने का प्लान बनाया था और टिकट भी बुक कर ली थी, लेकिन ट्रैवलिंग ऐप से साहिल की टिकट नहीं हो पायी. इसकी वजह से दोनों ने हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान बनाया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश जाने को लेकर निक्की और आरोपी साहिल गहलोत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां पता लगा कि आनंद विहार टर्मिनल से बस मिलेगी. इसके बाद जब दोनों आनंद विहार पहुंचे तो बताया गया कि कश्मीरी गेट से हिमाचल के लिए बस मिलेगी.
पुलिस सूत्रों ने कहा कि “निक्की और साहिल ने कश्मीरी गेट जाने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर दिलशाद गार्डन वाला रास्ता लिया, लेकिन निगम बोध घाट के बाहर दोनों के बीच में लड़ाई हो गई. जिसके बाद साहिल ने उसकी कार में ही हत्या कर दी. एक तरफ निक्की का शव पड़ा था और दूसरी तरफ साहिल उसके चैट डिलीट कर रहा था. इसके बाद वो जनकपुरी, पश्चिम विहार होते हुए अपने मित्रांव गांव पहुंचा”.
यह भी पढ़ें- Haryana: गौ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गाड़ी में जिंदा जलाया, राजस्थान से किया था किडनैप, ओवैसी बोले- गौ रक्षक हैं मुजरिम
खबरों के मुताबिक आरोपी साहिल भी निक्की से शादी करना चाहता था, लेकिन उसका परिवार इसके लिए तैयार नहीं था. उसके घर वाले चाहते थे कि वो उनकी पसंद की लड़की से शादी करे. जब कुछ समय तक निक्की के पिता निक्की से संपर्क नहीं कर पाए तो उन्होंने आरोपी का नंबर निकाल कर फोन किया और अपनी बेटी के बारे में पूछा. इस पर साहिल ने जवाब दिया कि उनकी बेटी ट्रिप पर गई है और वो इसके बारे में कुछ नहीं जानता.
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…