खेल

IND vs BAN 2nd Test: अश्विन-उमेश की आंधी में उड़ी बांग्लादेश, 227 रन पर पूरी पारी सिमटी

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज सरेंडर होते दिखे. सिर्फ मोमिनुल हक ने 84 रन की पारी खेली बाकी कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

टीम इंडिया की ओर से उमेश यादव और आर.अश्विन ने 4-4 विकेट लिए. जबकि 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे जयदेव उनादकट ने 2 विकेट चटकाए. जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना नुकसान के 19 रन बना लिए हैं. केएल राहुल (3 रन) और शुभमन गिल (14 रन) बनाकर नाबाद लौटे. मेजबान टीम 208 रनों से आगे हैं.

-पहले दिन का खेल खत्म. स्कोर: 19-0

-पहले दिन का आखिरी सेशन का खेल जारी है

-केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं.

– टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

मैच हाइलाइट्स

बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 227 रन; BAN-227-10

भारत यहां बंगला टाइगर्स के खिलाफ अपने फॉर्म और अच्छा प्रदर्शन को बनाए रखने की कोशिश करेगा ताकि फाइनल में जगह बनाने के लिए और मजबूत हो सके. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से टेस्ट मैच में लंबे समय बाद तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की वापसी हुई है.

– पहले दिन तीसरे सेशन का खेल जारी है. बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 219 रन बना लिए हैं. मोमिनुल हक क्रीज पर हैं.

-पहले दिन तीसरे सेशन का खेल जारी है. बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं.

-दूसरा सेशन: भारतीय गेंदबाजों के नाम

-बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. स्कोर: 184-5

– लिटन दास (26 रन) को आर. अश्विन ने आउट किया है.

-मोमिनुल की हाफ सेंचुरी

-टीम इंडिया की मैच पर पकड़ मजबूत, बांग्लादेश के चार विकेट गिरे

-बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 119 रन है.

– लंच के बाद पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब को पवेलियन भेजा.

पहले दिन लंच की घोषणा, बांग्लादेश ने बनाए 2 विकेट पर 82 रन

बांग्लादेश का स्कोर: 39-2

अश्विन और उनादकट ने भारत का इंतजार खत्म किया. दोनों ही बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज पवेलियल लौट चुके हैं.

-बांग्लादेश को दूसरा झटका, शंटो आउट

-भारत को पहली सफलता, उनादकट ने हसन को आउट किया

– पहले सेशन का खेल जारी है, और मेजबान टीम ने ने बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं. नजमुल हसन शान्तो- जाकिर हसन क्रीज पर हैं.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू, शंटो-जाकिर क्रीज पर

टॉस अपडेट

बांग्लादेश ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, आर. अश्विन, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

BAN: नजमुल हुसैन, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन (C), मुस्फिकुर रहीम, लिट्टन दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद, तस्कीन अहमद

क्लीन स्वीप के इरादे से उतरा भारत

टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी है. पहले टेस्ट मैच में भारत ने एकतरफा जीत दर्द की है. एक तरफ बांग्लादेश कमबैक करना चाहेगा, वहीं टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

33 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

44 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

55 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago