औषधीय गुणों का खजाना है महादेव को प्रिय जटामांसी
Jatamansi benefits: आपने कई तरह के हर्ब्स यानी जड़ी बूटी देखा होगा जिसके अंदर औषधीय गुण शरीर को रोगों से बचाने में कारगर साबित होते हैं. इन्हीं में से एक महादेव को बेहद प्रिय जटामांसी का आयुर्वेद भी शामिल है. कई औषधीय गुणों से भरपूर जटामांसी हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है, जिनका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. जटामांसी का वैज्ञानिक नाम नार्डोस्टैचिस जटामांसी है, जिसमें अनगिनत औषधीय गुण हैं और इसके इस्तेमाल से कई रोग छूमंतर हो जाते हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं भरपूर जटामांसी के फायदों के बारे में.
आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी ने जटामांसी के गुणों उसके महत्व और फायदे पर बात की. उन्होंने कहा, ” जटामांसी का आयुर्वेद में खास स्थान है. यह कई रोगों को दूर भगाने में सहायक तो होता ही है इसके साथ ही यह उन लोगों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है, जो बालों के झड़ने, पतला होने या सफेद होने की समस्या से ग्रस्त हैं. जटामांसी का इस्तेमाल बालों के लिए वरदान से कम नहीं है. यह बालों को फिर से उगाने और उन्हें घना बनाने में भी फायदेमंद होता है.”
डॉक्टर प्रमोद ने बताया कि जटामांसी बालों के लिए एक अद्भुत उपचार है. यह बालों के गिरने, पतला होने या सफेद होने की समस्या को दूर करता है. जटामांसी का नियमित उपयोग बालों को फिर से घना और मजबूत बनाने में सहायक होता है.
जटामांसी तंत्रिका तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह मिर्गी, बेहोशी जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करता है. इसके सेवन से मस्तिष्क को शांति मिलती है और तनाव को कम किया जा सकता है.
भूलने की बीमारी (अल्जाइमर) से ग्रस्त लोगों के लिए जटामांसी का उपयोग बहुत लाभकारी है. यह मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में मदद करता है और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है.
यह भी पढ़ें: भूकंप आए तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, जान बचाने के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, यहां जानिए सबकुछ
आजकल की लाइफस्टाइल में नींद न आना एक सामान्य समस्या बन चुकी है. जटामांसी का सेवन इस समस्या का समाधान कर सकता है. यह नेचुरल रूप से नींद को सुधारता है और शरीर को आराम देता है.
जटामांसी का उपयोग पाचन प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा यह बीपी को कंट्रोल करने और दिल की धड़कन को सामान्य रखने में भी मदद करता है.
जटामांसी का तेल बालों के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी है. यह त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करता है और शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है. इसके अलावा, श्वांस संबंधित समस्याओं के इलाज में भी यह प्रभावी होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…