लाइफस्टाइल

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर घर पर बनाएं ये tricolor डिशेज, हर कोई करेगा तारीफ

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस का त्योहार पूरे देश के लिए बेहद खास है. गणतंत्र दिवस के दिन लोग अपने अपने तरीके से देश के लिए प्यार व्यक्त करते हैं. इसके लिए कई महिलाएं ट्राई कलर की डिशेज बनाकर बिल्डिंग या सोसायटी के लोगों में बांटती हैं. इस साल आप भी अपने खाने के इस शानदार स्टाइल को अपनाकर अपना गणतंत्र दिवस मना सकते हैं. अगर आप भी 26 जनवरी के लिए स्पेशल डिश बनाना चाहते हैं तो यहां बताए गए कुछ रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

ट्राई कलर रायता

  • ठंडा किया हुआ गाढ़ा दही 1 1/2 कप
  • गाजर 1 मध्यम
  • आलू उबालकर छिला हुआ 1 मीडियम
  • खीरा छिला हुआ 1 छोटा
  • हरे प्याज
  • नमक स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर एक चुटकी
  • काली मिर्च पाउडर 2 चुटकी
  • पालक के पत्ते उबालकर 1 मध्यम आकार का गुच्छा काट लें
  • ठंडा दूध 1/4 कप

 

 

कैसे बनाएं ट्राई कलर रायता

  • ट्राई कलर रायता बनाने के लिए गाजर (गाजर हलवा रेसिपी) को चॉप कर लें, आलू को छोटे क्यूब्स में काट लें, खीरा को भी काट लें, हरे प्याज को भी काट लें.
  • एक बाउल में हरे प्याज और आलू को मिक्स करें और दूसरे बाउल में गाजर को रखें और तीसरे में खीरा को काटकर रखें, तीनों बाउल में नमक डालें.
  • गाजर में नमक मिलाएं और खीरा और आलू में काली मिर्च पाउडर, साथ ही खीरा में उबला हुआ पालक मिक्स करें.
  • दही में दूध डालकर चिकना होने तक फेंट लें और तीनों बाउल में बराबर मात्रा में दही डालकर मिक्स करें.
  • तीनों बाउल के रायता को अलग अलग शॉट गिलास में डाले और ऊपर से गाजर, पालक और आलू से तीनों को गार्निश कर परोंसे.

ट्राई कलर पन्नाकोटा

  • डेढ़ कप दूध
  • डेढ़ कप फ्रेश क्रीम
  • 1/3 कप चीनी
  • 1 चम्मच वेनिला एसेंस
  • 3 चम्मच जिलेटिन पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हरा फूड कलर
  • 150 ग्राम मीठी बूंदी

कैसे बनाएं ट्राई कलर पन्ना कोटा

  • एक पैन में दूध डालकर गर्म करें.
  • एक बाउल में जिलेटिन पाउडर में गर्म पानी डालकर घोल बनाएं.
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो जिलेटिन घोल डालकर अच्छी तरह से फेंटें और लंप्स न पड़ने दें.
  • दूध और जिलेटिन के मिश्रण में चीनी डालकर पकाएं और आंच बंद कर दें.
  • दूध में फ्रेश क्रीम और वेनिला एसेंस मिक्स कर फेंट लें.
  • इस मिश्रण को तीन अलग अलग भाग में बाँट लें एक में हरा फूड कलर मिलाएं और दूसरे में ऑरेंज फूड कलर मिलाएं.
  • तीसरे मिश्रण को सफेद ही रहने दें, एक मार्टिन गिलास में पहले हरे रंग का मिश्रण डालें और 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें.
  • 15-20 मिनट बाद सफेद मिश्रण डालें फिर 15-20 मिनट के लिए डालकर फ्रिजर में रखें.
  • सफेद परत जम जाए तो नारंगी परत डालें और उसे भी फ्रीज कर ऊपर से बूंदी से गार्निश कर सर्व करें.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

39 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

56 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

3 hours ago