खेल

IND vs ENG: भारत की पहली पारी 396 रन पर सिमटी, यशस्वी जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 396 रन पर समाप्त हुई. पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए. पहले दिन के अंत तक यशस्वी जायसवाल 179 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. वहीं उनके साथ आर अश्विन भी 5 रन बनाकर क्रीज पर थे. यशस्वी जायसवाल ने विशाखापट्टनम के मैदान पर इतिहास रचते हुए दोहरा शतक जमाया.

भारत ने पहली पारी में बनाए 396 रन

भारत की पहली पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 209 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं कप्तान रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (34) दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके अलावा श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 27-27 रनों की पारी खेली. अपने डेब्यू टेस्ट में रजत पाटीदार ने 32 रनों की पारी खेली. इसके अलावा श्रीकर भरत ने 17 रनों का योगदान दिया. आर अश्विन 20 रन, कुलदीप यादव 8 रन और जसप्रीत बुमराह ने 6 रन बनाए. इस तरह से पहली पारी में पूरी टीम ने 396 रन बनाए.

ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और उसे दोहरा शतक में तब्दील किया. उन्होंने 290 गेंदों में 209 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 19 चौके लगाए. इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और डेब्यू टेस्ट में उतरे शोएब बशीर ने 3-3 सफलता हासिल की. वहीं टॉम हार्टले को एक विकेट मिला.

दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मुकेश कुमार.

दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन.

ये भी पढ़ें- India vs England, 2nd Test Match Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 171 रनों की बढ़त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

3 hours ago