मनोरंजन

Poonam Pandey जिंदा है, इस तरह का मजाक कौन करता है भाई? बताया क्यों किया ऐसा

Poonam Pandey: एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी. पूनम पांडे की मौत की खबर 2 फरवरी की सुबह आई थी. इसका कारण सर्वाइकल कैंसर बताया गया था. पूनम पांडे की मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था. लेकिन अब पूनम पांडे ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जिंदा होने का सबूत दिया है.

Poonam Pandey जिंदा है

फाइनली खुलासा हो गया है कि पूनम पांडे मरी नहीं हैं बल्कि जिंदा हैं. एक्ट्रेस ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने जिंदा होने को कंफर्म किया साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि आखिर उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर क्यों फैलाई. पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर एक लंबा नोट भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा है, मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करना चाहती हूं – मैं यहां हूं, जीवित हूं. सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर दावा नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं.

कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है. मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है. हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए. आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो. क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएँ. आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें.

पूनम पांडे ने मांगी माफी

वहीं अब एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दूसरा वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों को आहत करने के लिए माफी मांगी है. एक्ट्रेस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना चाहती थी.

पब्लिसिटी स्टंट थी मौत की खबर

शनिवार सुबह से ही सोशल मीडिया ऐसे ट्वीट्स से भरा पड़ा है जिसमें पूनम के जिंदा होने की बात कही जा रही थी. लोग लिख रहे थे कि वे 100 प्रतिशत जिंदा ही हैं और उनके मैनेजर की ओर से मौत का कंफर्मेशन पूरी तरह से पब्लिसिटी स्टंट हैं. एक यूजर ने लिखा-कल हमने सुना कि पूनम पांडे की मृत्यु हो गई और आज सुन रहे हैं कि शायद पूनम पांडे जिंदा है. दूसरे यूजर ने लिखा कि ये घटिया मजाक है, ऐसा पब्लिसिटी स्टंट कौन करता है? उनकी कथित मौत एक पब्लिसिटी स्टंट लगती है. लेकिन पूनम ने आज खुद सामने आकर सच बता दिया कि वे जिंदा हैं.  हालांकि एक्ट्रेस को मौत की अफवाह फैलाने पर अब काफी ट्रोल होना पड़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

10 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

39 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

2 hours ago