खेल

India vs England 5th Test: धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत, इंग्लैंड को इनिंग और 64 रन से हराया, 4-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा

India vs England 5th Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला गया. जिसमें भारत ने इनिंग और 64 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया. मैच के तीसरे दिन के दूसरे ही सेशन में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देते हुए मैच जीत लिया. इंग्लैंड की दूसरी पारी में आर अश्विन ने 5 विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो सफलता मिली. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी एक सफलता हासिल की. इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर समाप्त हो गई थी. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए और इंग्लैंड पर 259 रन की बड़ी बढ़त बना ली. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम 195 रन ही बना सकी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. वहीं यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago