लाइफस्टाइल

इस साल गर्मी में किसी ठंडी जगह जानें का बना रहे हैं प्लान तो महाराष्ट्र की ये जगहें हैं बजट फ्रेंडली, एक बार जाने पर दोबारा करेगा मन

Beautiful Destinations: गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग बाहर घूमने से बचते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें घूमने का काफी शौक रहता है वह हर महीने ट्रिप पर जाना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप ऐसी जगह पर जा सकते हैं, जहां का मौसम ठंडा हो और आपको गर्मी से राहत भी मिल सकें. अगर आप महाराष्ट्र के किसी शहर में रहते हैं तो आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ इन जगहों पर जा सकते हैं जिससे आप इन जगहों पर जाकर अपने दिन को यादगार बना सकते हैं.

महाराष्ट्र की ये जगहें हैं बजट फ्रेंडली

अगर आप अपने ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्र के महाबलेश्वर मंदिर जा सकते हैं यह मंदिर 6 किमी की दूरी पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है, जो मराठा विरासत का एक आदर्श उदाहरण है. यह मंदिर हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यह स्थान बरसात के दौरान स्वर्ग की तरह दिखता है लेकिन ऐसा नहीं कि इस स्थान को केवल मानसून के दौरान ही देखा जा सकता है. आप यहां कभी भी आने का प्लान कर सकते हैं.

लवासा

महाराष्ट्र में स्थित लवासा में एक नहीं बल्कि कई Water Sports Activities देखने को मिलेगी. इस जगह का आनंद लेने के लिए मुंबई के लोगों के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों से भी लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं. यहां पहुंचने के लिए आपको लगभग 60 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी. यहां आप कम बजट के अंदर सभी रहने और खाने की व्यवस्था कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:Women’s Day 2024: महिलाओं में ये 5 तरह के कैंसर होते हैं खतरनाक, जानें क्या हैं लक्षण, किन चीजों का रखें ध्यान

रत्नागिरी

महाराष्ट्र का रत्नागिरी सिर्फ अल्फांसो आम और मछली उत्पादन के लिए ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि ये घूमने के लिए भी बेहतरीन जगह है. यहां पर तरह-तरह के पेड़, समुद्र तट और चारों ओर फैली हरियाली इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. इतना ही नहीं यहां पर एक शानदार हिल स्टेशन भी है, जहां आप अपने साथी के साथ अपनी हर पल को यादगार बना सकते हैं. यहां आप कम बजट में हर कुछ प्लान कर सकते हैं. आपको यह स्थान बहुत पसंद आएगा.

लोनावला

अगर लोनावला की बात करें तो यह महाराष्ट्र का एक बहुत ही लोकप्रिय वीकेंड गेटवे है. लंबे वीकेंड्स हो या फिर छुट्टियां हमेशा यहां पूरा भीड़ इकट्ठा हो जाता है. यहां अधिकांश महीनों के लिए मौसम सुहावना रहता है. यह एक बहुत बढ़िया स्थान है. आप अपने साथी के साथ ट्रेकिंग, हाइकिंग जैसी एक्टिविटिस कर इसका आनंद ले सकते हैं और झील के किनारे बैठकर अपना समय भी बिता सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

8 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

13 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

28 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago