खेल

IND vs ENG: डेब्यू टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा पचासा, चौके-छक्के से बनाए 46 रन

India vs England 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच के जरिए देवदत्त पडिक्कल ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया और पहली पारी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अर्धशतक जड़ दिया. देवदत्त को धर्मशाला टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में उस समय शामिल किया गया, जब मैच से ठीक पहले रजत पाटीदार इंजर्ड हो गए थे. देवदत्त पडिक्कल के लिए यह काफी अच्छा मौका था. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे पडिक्कल से अच्छी पारी की उम्मीद थी, जिस पर वह खड़े उतरे और अपनी खेल से सभी को प्रभावित किया.

डेब्यू मैच में देवदत्त पडिक्कल ने ठोका पचासा

धर्मशाला में देवदत्त के पास शतक जड़ने का अच्छा मौका था. क्योंकि वह क्रीज पर अच्छी तरीके से जम गए थे लेकिन वह शोएब बशीर के शिकार हो गए. बशीर की गेंद पर वह चकमा खा गए और बोल्ड हो गए. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद देवदत्त को चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया, जिस पर वह खड़े उतरे. उनसे पहले इस पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल (57 रन), रोहित शर्मा (103 रन), शुभमन गिल (110 रन) और सरफराज खान ने 53 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद पडिक्कल ने भी फिफ्टी जड़ दिया.

बाउंड्री के जरिए जुटाए 46 रन

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की इस पारी में टॉप पांच बल्लेबाजों ने 50 रन से ज्यादा की पारी खेली और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 103 गेंदों में एक छक्का और 10 चौके की मदद से 65 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी में पडिक्कल ने बाउंड्री के जरिए 46 रन जुटाए. वहीं एक, दो और तीन रन के जरिए 19 रन बनाए. इससे अंदाजा लगाया जा सतका है कि वह किस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: धर्मशाला में शुभमन गिल ने ठोका टेस्ट करियर का चौथा शतक, तीसरे पोजिशन पर दूसरी सेंचुरी

Ben Stokes ने 9 महीने बाद की गेंदबाजी, पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को किया बोल्ड

India vs England 5th Test: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक से मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, लंच ब्रेक तक भारत 46 रन से आगे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

21 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

35 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago