भाजपा में शामिल हुए रितेश पांडेय.
MP Ritesh Pandey joined BJP: अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए. दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने आज सुबह ही कुछ देर पहले बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. बता दें कि रितेश पांडेय उन 9 सांसदों में शामिल थे जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बजट सत्र के दौरान संसद की कैंटीन में लंच किया था. बता दें कि रितेश के पिता राकेश पांडेय समाजवादी पार्टी से विधायक हैं.
गौरतलब है कि रितेश पांडेय ने आज सुबह ही बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी के पदाधिकारियों और बसपा सुप्रीमो से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि लंबे समय से पार्टी में मुझे इग्नोर किया जा रहा है. ना ही किसी प्रकार का संवाद किया जा रहा है. इस दौरान मैंने आपसे बात करने की कई बार कोशिश भी की लेकिन मैं आपसे मिल नहीं पाया.
पांडेय ने सोशल मीडिया पर साझा किए इस्तीफे में आगे लिखा कि जब मैंने बसपा ज्वाॅइन की तब आपका और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहयोग मुझे मिला. पार्टी ने मुझे विधानसभा और संसद में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया. इसके लिए मैं पार्टी सुप्रीमो, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गहराई से आभार व्यक्त करता हूं.
हालांकि रितेश पांडेय के इस्तीफे की पोस्ट के बाद मायवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बिना नाम लिए रितेश पांडेय पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बसपा के सांसदों को अपने आप को इस कसौटी पर कसना होगा कि क्या वे जनता का सही से ध्यान रख पाए हैं? क्या उन्होंने अपने क्षेत्र में पूरा समय दिया है? क्या उन्होंने पार्टी मूवमेंट में सही दिशा-निर्देशों का पालन किया है? बीएसपी में पार्टी का हित सर्वोपरि होता है.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…