भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- बीसीसीआई)
India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव किए हैं. वहीं दो खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है.
राजकोट टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. इंग्लैंड पहले गेंदबाजी करेगी. इससे पहले विशाखापट्टनम में भी भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. उस मैच में भारत को 106 रन से जीत मिली थी.
राजकोट टेस्ट के लिए भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं. श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार विशाखापट्टनम टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे लेकिन राजकोट टेस्ट में ये चारों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. इनकी जगह पर सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है.
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज.
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन.
ये भी पढ़ें- NZ vs SA: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड 211 रन पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बनाई बढ़त
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…