India vs Ireland 2nd T20
India vs Ireland 2nd T20: भारत ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है. प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका मिला है, लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना सके.
सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मैं बस हालात का फायदा उठाना चाहता हूं. हम जितनी जल्दी हो सके हालात के हिसाब से ढलना चाहते हैं. हम समझदारी से क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हमारे पास बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं. हमारी टीम में दो बदलाव हैं, सूर्यांश और प्रिंस टीम में आए हैं और अपना डेब्यू कर रहे हैं. शेडगे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल, दोनों में ही शानदार क्रिकेटर रहे हैं.
प्रिंस को लेकर कप्तान ने कहा कि मैं उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता. वह हालात के हिसाब से ढलने में माहिर हैं.
वहीं, आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करके खुश थे. हम जितनी जल्दी हो सके पिच को समझना चाहते हैं. जिस तरह से हमने पहले मैच में उन्हें रोका, वह शानदार था. हमारी टीम वही है.”
भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच 34 रन से गंवा चुकी है. ऐसे में उसे सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए यह मुकाबला हर हाल में अपने नाम करना होगा. आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवरों में 148 रन पर सिमट गई. इसी के साथ आयरलैंड ने टी20 इतिहास में पहली बार भारत के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया. अब आयरलैंड के पास टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने का भी मौका है.
ये भी पढ़ें- जरूरत से ज्यादा सावधानी बिगाड़ देगी खेल? वैभव सूर्यवंशी के चयन को लेकर छिड़ी बहस पर बड़ा और बेबाक विश्लेषण
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड.
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…