खेल

India Vs SA Test: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए दिया 549 रन का लक्ष्य, अंतिम दिन इंडिया के लिए विकेट बचाने की चुनौती

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की और भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया. दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन की शुरुआत बिना नुकसान के 26 रन से की थी. एडन मार्करम और रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े. रिकल्टन 35 और मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान बावुमा ने 3 और टोनी डे जॉर्जी ने 49 रन की पारी खेली.

स्टब्स ने 94 रन बनाए जबकि वियान मुल्डर 35 रन बनाकर नाबाद रहे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए स्टब्स के 94 रन पर आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने पारी घोषित कर दी. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 260 रन बनाए.

अंतिम दिन भारत के सामने रहेगी चुनौती

पहली पारी में मिले 288 रन की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया है. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए. इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी के 109 और मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे. एक समय 246 पर 6 विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन तक पहुंचकर कर पिच और भारतीय गेंदबाजी की हवा निकाल दी थी.

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए थे. रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए. भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर ऑल आउट होकर दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी के आधार पर 288 रन से पिछड़ गई थी. मार्को जानसेन ने 6 विकेट लिए थे. हार्मर को 3 और केशव महाराज को 1 विकेट मिला था.


ये भी पढ़ें: क्या Palash Muchhal ने Smriti Mandhana को किया चीट? शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीनशॉट होने लगे वायरल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में बिल्ली के बच्चे पर छिड़ी महाभारत: मामूली बात पर आमने-सामने आए पड़ोसी; धारदार हथियारों से किया हमला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शौकीन गार्डन इलाके में एक बिल्ली के बच्चे को लेकर…

8 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया खास संस्कृत सुभाषित, आत्मनिर्भरता और सेवा का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत सुभाषित साझा कर देशवासियों को आत्मनिर्भरता…

33 minutes ago

‘सब कुछ आपकी मर्जी से नहीं चलेगा…’: उज्जैन में बोले डॉ. मोहन भागवत- अहंकार छोड़ नियमों को अपनाएं युवा

Yuva Dharma Sansad Ujjain Mohan Bhagwat: उज्जैन में तीन दिवसीय युवा धर्म संसद का उद्घाटन…

34 minutes ago

अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं मिला वैभव को मौका? कोच गौतम गंभीर ने बताई वजह

IND vs AFG T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को तीनों मैचों में प्लेइंग-11 में जगह…

51 minutes ago

संतान सप्तमी व्रत कथा: संतान की सुख-समृद्धि के लिए करें शिव-पार्वती की पूजा, पढ़ें पूरी पौराणिक कथा

Santan Saptami Vrat Katha: संतान सप्तमी का व्रत संतान के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि…

59 minutes ago