Palash Muchhal Cheat Smriti Mandhana: फिल्ममेकर और सिंगर Palash Muchhal और भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बैटर Smriti Mandhana की शादी 23 नवंबर को सांगली में होनी थी. तैयारियां लगभग पूरी थीं और दोनों परिवारों के करीबी लोग इस खास दिन के लिए पहुंच भी चुके थे.
लेकिन शादी से ठीक एक दिन बाद, 24 नवंबर को पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए घोषणा की कि स्मृति के पापा की तबियत अचानक खराब होने की वजह से शादी अभी के लिए पोस्टपोन कर दी गई है.
स्मृति के पापा की तबियत बिगड़ी
इस फैसले के तुरंत बाद खबरें आईं कि स्मृति मंधाना के पिता अस्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पलाश मुच्छल भी मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में एडमिट हुए थे. हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.
वायरल चैट से मचा विवाद
इसी बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया. पलक मुच्छल द्वारा शादी टालने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर पलाश की कथित चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे. पहले Reddit पर ये स्क्रीनशॉट शेयर किए गए और फिर देखते ही देखते ये इंस्टाग्राम पर भी फैल गए.

एक महिला Mary D’Costa ने अपने इंस्टाग्राम पर चैट शेयर करते हुए दावा किया कि पलाश उनसे लंबे समय से बात कर रहे थे. वायरल चैट में पलाश कथित तौर पर ‘लॉन्ग-डिस्टेंस’ रिलेशनशिप, स्मृति के साथ टूर पर जाने और महिला की तारीफ करते हुए फ्लर्टिंग जैसी बातें करते दिख रहे हैं. एक चैट में उन्होंने महिला को स्विमिंग, स्पा और सुबह 5 बजे वर्सोवा बीच पर मिलने तक की प्लानिंग की.
इसके अलावा चैट पर जब महिला ने पलाश से पूछा कि क्या वो स्मृति से प्यार करते हैं, तो पलाश ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और बात को टाल दिया.
आपको बताते चले की Bharat Express इन स्क्रीनशॉट्स की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर पाया है और न ही हमारा चैनल इन दावों की पुष्टि करता है.
पहले भी सामने आए थे धोखे के आरोप
इन चैट्स के सामने आने के कुछ घंटों पहले ही Reddit पर कुछ थ्रेड्स में दावा किया गया था कि पलाश ने शादी से ठीक पहले एक कोरियोग्राफर के साथ मिलकर स्मृति के साथ धोखा किया, जिसने प्री-वेडिंग इवेंट्स में उनके साथ काम भी किया था. हालांकि इन दावों के भी कोई पक्के सबूत अभी सामने नहीं आए हैं.
Smriti mandhana wedding cancelled
byu/Option_2000 inIndiaCricketGossips
सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं
स्क्रीनशॉट्स और चीटिंग रूमर्स वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पलाश की आलोचना की. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि दोनों परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में उन्हें पर्सनल स्पेस दिया जाना चाहिए.
कुछ यूजर्स ने ये सवाल भी उठाया कि अगर स्मृति के पिता अस्पताल में हैं, तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से प्री-वेडिंग वाली पोस्ट क्यों डिलीट कर दीं? कई लोगों का कहना है कि परिवार में इतना परेशानी भरा माहौल होने के बावजूद स्मृति का इस तरह का का मूव काफी शक पैदा कर रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

