खेल

IND vs SA T20: कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जड़ा तूफानी शतक, भारत ने मेजबानों के सामने रखा 202 रनों का लक्ष्य

Suryakumar Yadav Century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मेच खेला जा रहा है. आज मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव चमक गए हैं उन्होंने धूमधड़ाका करते हुए ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली. उन्होंने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. जोहानिसबर्ग में आज सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चमका. उन्होंने मैदान के चारों तरफ जमकर शॉट्स लगाए. आज की पारी से उन्होंने यह बता दिया कि उन्हें क्यों मिस्टर 360 कहा जाता है. स्काई ने इसके साथ ही 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने एक तो संयुक्त रूप से टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ वह भारत के लिए टी-20 में 2 नंबर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. इस तरह उन्होंने विराट कोहली के रिकॉड को भी ध्वस्त कर दिया.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे मैच में अपने करियर का चौथ शतक ठोक डाला. उन्होंने मात्र 55 गेंद खेलीं. हालांकि वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए और शतक बनाते ही आउट हो गए. 

रोहित और मैक्सवेल के रिकॉर्ड की बराबरी

सूर्यकुमार यादव की शतक की बदौलत टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट 201 रन बनाए. वहीं सूर्य कुमार यादव ने आज के शतक के साथ रोहित शर्मा के शतकों की बराबरी कर ली. उन्होंने अपनी टी-20 करियर में 4 शतक लगाए हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक जमा चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ने 60वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह मुकाम हासिल किया है. वहीं रोहित शर्मा ने 148 और मैक्सवेल ने 100 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था.

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी! जानें किस वजह से हुए बाहर

सूर्यकुमार यादव ने छक्कों में बनाया रिकॉर्ड

मिस्टर 360 भारत के लिए छक्के लगाने के मामले में 2 नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने विराट कोहली के छक्कों के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया है. अब उनसे आगे रोहित शर्मा हैं उन्होंने टी20 में कुल 182 छक्के जड़े हैं. वहीं विराट कोहली ने कुल 117 छक्के लगाए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

10 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago