Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs SA: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी! जानें किस वजह से हुए बाहर

Mohammed Shami: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 21 दिसंबर होगा. पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाना है. रोहित शर्मा टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे.

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी (फोटो फाइल)

IND vs SA Test Series: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. दोनों टीमें फिलहाल टी-20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लेकिन टेस्ट सीरीज पहले टीम इंडिया पर बड़ा झटका लगा है. दरअसल स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इस सीरीज में खेल नहीं पाएंगे. हालांकि इसकी आधिकारीक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है.

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 21 दिसंबर होगा. पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाना है. रोहित शर्मा टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे.

क्यों नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद शमी एंकल की चोट से जूझ रहे हैं. इसलिए वह अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हो पाएंगे. बता दें कि विश्व कप में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया था. ऐसे में अफ्रीका के खिलाफ शमी का न होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 15 दिसंबर को जोहांसबर्ग के लिए रवाना होगी. लेकिन शमी इस दौरान उनके साथ नहीं होंगे. वह अपने एंकल की चोट से पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वापसी करेंगे.

टीम इंडिया का अफ्रीका टूर का पूरा शेड्यूल

फिलहाल टीम इंडिया अफ्रीक के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है. सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई कर रहे हैं. सीरीज का पहला मैच बारिश चलते ड्रॉ हो गया था. वहीं दूसरा मैच में टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम के हाथ मिली. वही तीसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा. अफ्रीका की टीम अभी 1-0 से आगे है. ऐसे में सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना जरुरी हो गया है.

इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 10 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है. फिर दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital