खेल

India Vs WI Test Series: चौथे दिन का खेल समाप्त, ‘क्लीन स्वीप’ से महज 58 रन दूर टीम इंडिया

India Vs WI Test Series: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में जीत से महज 58 रन दूर है. 121 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं. भारत की निगाहें सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप पर हैं.

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन टीम के खाते में जोड़े. वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई. इस पारी में एलिक एथनाज ने 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन की पारी खेली. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए. रवींद्र जडेजा को 3 विकेट हाथ लगे.

भारत के पास पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त शेष थी. वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रन का टारगेट दिया.

कैंपबेल और होप के के बीच 177 रन की साझेदारी

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी एक बार फिर शुरुआत में लड़खड़ा गई थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. कैंपबेल 115 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाई होप ने 103 रन की पारी खेली. इनके अलावा, जस्टिन ग्रीव्स ने 50 रन बनाए. कप्तान रोस्टन चेज ने टीम के खाते में 40 रन का योगदान दिया.

भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के हाथ 3-3 विकेट लगे, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट निकाले. रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 सफलताएं हासिल कीं. आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 9 रन पर यशस्वी जायसवाल (8) का विकेट गंवा दिया था. जायसवाल ने 2 चौके लगाते हुए 8 रन बनाए.

इसके बाद केएल राहुल ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को जीत की दहलीज पर ला दिया है. राहुल 25, जबकि साई सुदर्शन 30 रन बनाकर नाबाद हैं.


ये भी पढ़ें: किंग कोहली लेने वाले है सन्यास! RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से किया इनकार, फैंस में खलबली


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

16 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

32 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

34 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago