देश

तेज प्रताप यादव ने खोले पत्ते, जनशक्ति जनता दल ने जारी की पहली लिस्ट; किसे कहां से बनाया उम्मीदवार?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है, जहां वे पहले भी विधायक रह चुके हैं. इस निर्णय से राजनीतिक हलकों में उथल-पुथल मच गई है.

जनशक्ति जनता दल की ओर से जारी की गई उम्मीदवार सूची में कई नए और युवा चेहरों को स्थान दिया गया है. पार्टी का दावा है कि वह जनता के मुद्दों को लेकर Bihar Election के चुनावी रण में उतरी है.

क्या बोले- तेज प्रताप यादव?

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य युवाओं को राजनीति में नई दिशा देना और बिहार को विकास के पथ पर ले जाना है. साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनशक्ति जनता दल आम जनता की आवाज बनेगी और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व गरीबी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी. हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मत है कि तेज प्रताप का यह कदम न केवल आरजेडी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, बल्कि बिहार के चुनावी समीकरणों पर भी गहरा असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: खौफ में पाकिस्तान! अफगानिस्तान से जंगी हालातों के बीच भारत का डर; ‘द डॉन’ ने खोली मुनीर-शरीफ की पोल

पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवार

तेज प्रताप यादव ने पहले लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. इस मामले में वह अपने पिता और भाई से आगे निकल गए हैं. अभी तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय नहीं हुई है. वहीं NDA में अभी उम्मीदवारों को के नामों को लेकर चर्चा चल रही है. जनशक्ति जनता दल की ओर से जारी उम्मीदवार सूची में कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है. पार्टी ने दावा किया है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

38 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago