Bharat Express DD Free Dish

T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड ने किया अपनी टीम का एलान, बांग्लादेश की जगह मिली एंट्री; देखें कौन-कौन है शामिल

स्कॉटलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. बांग्लादेश की जगह शामिल हुई स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन संभालेंगे. देखें पूरा स्क्वाड और ग्रुप डिटेल्स.

T20 World Cup 2026, Scotland squad, Cricket

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्कॉटलैंड ने आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. आपको बता दें कि इस बार स्कॉटलैंड के लिए यह वर्ल्ड कप काफी खास है क्योंकि उन्हें बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट का टिकट मिला है. टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी रिची बेरिंगटन के हाथों में सौंपी गई है.

स्कॉटलैंड की इस टीम में अनुभव और युवा जोश का मिला-जुला तालमेल देखने को मिल रहा है. टीम मैनेजमेंट ने साल 2024 के वर्ल्ड कप में खेलने वाले 11 खिलाड़ियों पर दोबारा भरोसा जताया है. वहीं, टीम के नए हेड कोच ओवन डॉकिंस, जिन्होंने पिछले महीने ही पदभार संभाला है, इस बड़े टूर्नामेंट में टीम का मार्गदर्शन करेंगे.

नए चेहरों पर दांव

इस बार टीम में कुछ दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिले हैं. अफगानिस्तान मूल के तेज गेंदबाज जैनुल्लाह एहसान को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है. उनके अलावा टॉम ब्रूस, फिनले मैक्रीथ और ओलिवर डेविडसन जैसे खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

टीम के चयन पर बात करते हुए हेड कोच ओवन डॉकिंस ने कहा कि पिछला कुछ समय संस्थान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण और उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन अब पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ पूरी तरह तैयार हैं. कोच ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी संतोष जताया और उम्मीद जताई कि टीम भारत की पिचों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी.

ये भी पढ़ें- CCL 2026: जीत की हैट्रिक की ओर ‘बंगाल टाइगर्स’, बोनी कपूर बोले- टीम का जोश हाई है

ग्रुप-C में भिड़ेगी टीम, सुपर-8 पर नजर

बता दें कि स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला वेस्टइंडीज और इटली जैसी टीमों से होगा. ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी. पिछले वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की टीम सुपर-8 में पहुंचने से बाल-बाल चूक गई थी, जिसे वे इस बार सुधारना चाहेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read