खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए ‘हरमन’ सेना तैयार! फिर मिली कप्तानी, जानें किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर

India Women T20 World Cup Squad 2026: भारत ने महिला T20 विश्वकप 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में राधा यादव और यास्तिका भाटिया की वापसी हुई है. शनिवार को चयन समिति की अध्यक्ष अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और मुख्य कोच अमोल मजूमदार के साथ बैठक की थी. जिसमें टी 20 विश्वकप के अलावा इंग्लैंड दौरे के लिए टीमों की भी घोषणा की गई.

इस T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा, नंदिनी शर्मा, यास्तिका भाटिया, क्रांति गौड़, राधा यादव, जोमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, दिप्ती शर्मा और अनुष्का शर्मा रहेंगी.

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ये खिलाड़ी होंगी हिस्सा

इंग्लैंड के लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम में होंगे ये खिलाड़ी.

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जोमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, यास्तिका भाटिया, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गोड़, सायली सतघरे, स्नेहा राणा.

बता दें कि, अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट लगने के चलते टीम से बाहर हो गई हैं. इसलिए उनकी जगह पर भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को इस टीम में पहली बार जगह दी गई. दायें हाथ की इस गेंदबाज ने WPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए हैट्रिक ली थी.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ ली थी हैट्रिक

उन्होंने यह कारनामा गुजरात टाइटंस के खिलाफ नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में किया. 24 साल की इस खिलाड़ी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट झटके थे. उन्होंने पूरे WPL सीजन में 10 मैचों में 17 विकेट लेकर 8.31 की इकॉनमी से गेंदबाजी की.

ये भी पढ़ें- CSK vs MI: चेपॉक में चैंपियन टीमों की टक्कर, धोनी-रोहित के खेलने पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा अपडेट

नंदिनी शर्मा के अलावा इस बार भी टीम में भारती फुलमाली को रखा गया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों में 42 रन बनाए थे. इसके अलावा अनुष्का शर्मा को भी टीम में रखा गया है. उन्होंने स्मृति मंधाना की जगह बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

12 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago