भारत ने बांग्लादेश को हराया (सोर्स- बीसीसीआई)
IND U19 vs BAN U19: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के तीसरे मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम और बांग्लादेश अंडर-19 टीम की भिड़ंत हुई, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया. ब्लोमफोंटेन के मैंगौंग ओवल मैदान में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश अंडर-19 टीम 45.5 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह से बांग्लादेश को अपने पहले मैच में भारत के हाथों 84 रन से हार का सामना करना पड़ा. आदर्श सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम को चौथे ओवर में 17 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. ओपनर अर्शीन कुलकर्णी 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुशीर खान भी कुछ खास नहीं कर सके और 3 रन बनाकर आउट हो गए. शुरुआती दो झटका लगने के बाद कप्तान उदय सहारन बल्लेबाजी करने आए और आदर्श सिहं के साथ भारतीय पारी को संभाला.
दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की शानदार साझेदारी की. 32वें ओवर में आदर्श सिंह 76 रन बनाकर आउट हुए. 39वें ओवर में कप्तान उदय सहारन (64) भी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद प्रियांशु मोलिया (23), विकेटकीपर बल्लेबाज अरावेल्ली अवनीश (23), सचिन धस (26), मुरुगन अभिषेक 4 और राज लिंबानी दो रन बनाए. इस तरह से भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 252 रन का टारगेट रखा.
ये भी पढ़ें- Team India के 3 स्टार प्लेयर्स के वापसी पर बड़ा अपडेट, IPL खेलने पर भी सस्पेंस
भारत की ओर से मिले 252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश अंडर-19 टीम 45.5 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद शिहाब जेम्स ने सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली. वहीं अरिफुल इस्लाम ने 41 रन बनाए. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 के आंकड़े को नहीं छू सके.
आदर्श सिंह, अर्शीन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, अरावेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), सचिन धस, मुरुगन अभिषेक, राज लिंबानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे.
आशिकुर रहमान शिबली (विकेटकीपर), जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अरिफुल इस्लाम, अहरार अमीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद इकबाल हुसैन एम्मन, मारुफ मृधा, रोहनात दौला बोरसन.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…