खेल

INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

BCCI Announced Squad For IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच 6 दिसंबर से सीरीज की शुरुआत होने वाला है. यह सीरीज मुंबई में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेला जाएगा और एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक टेस्ट मैच खेलेगी. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.

6 दिसंबर से होगी सीरीज की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 9 दिसंबर और तीसरा मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा. तीनों मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. आईए जानते हैं भारतीय टीम में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का कार्यक्रम

भारत vs इंग्लैंड, पहला टी20 मैच – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 6 दिसंबर – शाम 7:00 बजे IST

भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टी20 मैच – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 9 दिसंबर – शाम 7:00 बजे IST

भारत vs इंग्लैंड, तीसरा टी20 मैच – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 10 दिसंबर – शाम 7:00 बजे IST

भारत vs इंग्लैंड, टेस्ट – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, 14-17 दिसंबर – 9:30 सुबह IST

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 21-24 दिसंबर – 9:30 सुबह IST

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने ऋतुराज गायकवाड़, तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: भारत ने आखिरी T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से जमाया कब्जा

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देयोल , सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago