‘मधुरञ्जनी’ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय
नई दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती भूतल सभागार में दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत एक्सप्रेस न्यूज़ और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मधुरञ्जनी’ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने शिरकत की. आयोजकों ने उपेन्द्र राय का अतिथि भाव से स्वागत किया.
बता दें कि 05 दिसम्बर 2023 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है. इस दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय की विजिटर तथा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में सभा को सम्बोधित करेंगी. दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले 4 दिसंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मधुरञ्जनी’का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…