खेल

INDvsWI: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद Team India का वेस्टइंडीज के साथ वनडे का पहला मुकाबला आज, जानिए किसका पलड़ा है भारी

INDvsWI: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज के लिए होने जा रही है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज बारबाडोस के ब्रिजटाउन में होगा. भारतीय समयानुसार, इस मैच की शुरूआत शाम सात बजे से होगी. कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को वनडे के इस मुकाबले में भी मात देने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज की टीमों में किसका पलड़ा कितना भारी है…

INDvsWI: वेस्टइंडीज 17 सालों से नहीं जीती भारत से द्विपक्षीय वनडे सीरीज

तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम सात बजे से खेला जाएगा. यह मैच और सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है. इस नजरिए से वनडे का प्रदर्शन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. बता दें कि दो बार की विश्व विजेता रही वेस्टइंडीज इस बार विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी.

दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के इतिहास को देखें तो मालूम होता है कि भारत के साथ पिछले 17 सालों में वेस्टइंडीज की टीम कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है. वहीं, दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक कुल 139 वनडे मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 70 और वेस्टइंडीज ने 63 मैच जीते हैं. इनमें से दो मैच टाई रहा जबकि 4 बेनतीजा रहा. अभी तक दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के रिकॉर्ड को देखें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 23 वनडे सीरीज हुई है, जिनमें से भारत ने 15 और वेस्टइंडीज ने 8 जीते हैं.

इन रिकॉर्ड के आधार पर बात करें तो भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी दिख रहा है.

ये भी पढ़ें- सीमा हैदर मामले में बड़ी कार्रवाई! सचिन के दो रिश्तेदार गिरफ्तार

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

27 जुलाई- पहला वनडे- बारबाडोस- शाम 7 बजे
29 जुलाई- दूसरा वनडे- बारबाडोस- शाम 7 बजे
01 अगस्त- तीसरा वनडे- त्रिनिदाद- शाम 7 बजे

वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. उसके बाद भारत एशिया कप में खेलेगा जहां इसकी भिड़ंत पाकिस्तान के साथ श्रीलंका में होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago