देश

Gadar 2: “दोनों देशों में उतना प्यार…लेकिन”, भारत और पाकिस्तान को लेकर सनी देओल ने दिया ऐसा बयान, तिलमिला उठे नफरती लोग

India-Pakistan: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गदर 2 इस समय सुर्खियों में छायी हुई है. फैंस भी इस फिल्म का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. साल 2001 में रिलीज हुई गदर बॉक ऑफिस पर सुपर डुपर हिट हुई थी. इस फिल्म में अभिनेता सन्नी देओल (Sunny Deol) की एक्टिंग और डॉयलोग ने फैंस का दिल जीत लिया था. अब इसका सीक्वल 11 अगस्त को सिनेमा घरों में आने वाला है, लेकिन गदर 2 के रिलीज होने से पहले और ट्रेलर की लॉचिंग के समय फिल्म के अभिनेता सन्नी देओल ने भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) को लेकर ऐसी बात बोल दी है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं.

अभिनेता से राजनेता बने बीजेपी सांसद सनी देओल ने अपनी नई फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करते हुए बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत के लिए सियासत जिम्मेदार है.

‘दोनों देशों में उतना ही प्यार’

सनी देओल ने भारत और पाकिस्तान को लेकर कहा कि दोनों देशों में उतना ही प्यार है. सियासत की वजह से नफरतें फैलती हैं, जनता झगड़ा नहीं चाहती है. बीजेपी सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “भारत-पाकिस्तान दोनों तरफ उतना ही प्यार है. यह सियासी खेल होता है जो ये सब नफरतें पैदा करता है. जनता झगड़ा नहीं चाहती है. आख़िर हैं तो सभी एक ही मिट्टी के.”

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रयाएं

सनी देओल के भारत-पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर सोशल मीडिया यूजर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “सही कहा – कुछ उधर से और कुछ इधर के मिलकर शरीफ लोगो के बीच में ज़हर घोल देते हैं. हां पाकिस्तान में थोड़े ऐसे लोग ज्यादा है और हमारे यहां कम. वहीं यूजर ने लिखा कि- इनको भी लगता है पाकिस्तान भेजना पड़ेगा. इसके अलावा एक तो यह तक कह कि पंजाब से आपक टिकट कट गया क्या ?.

दमदार ट्रेलर हुआ लॉन्च

बता दें सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का दमदार ट्रेलर 26 जुलाई को मुंबई में रिलीज किया गया. इस ट्रेलर की शुरुआत में तारा सिंह अपने बेटे जीते और अपनी पत्नी सकीना के साथ हंसी खुशी के पल बिताते नजर आते हैं. वहीं एक समय ऐसा आता है जब पाकिस्तान वाले तारा सिंह से बदला लेने के लिए उसके बेटे को बंदी बना लेते हैं. इसके बाद सनी पाकिस्तान जाते हैं और सबसे बदला लेते हैं.  ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

2 minutes ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

16 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

34 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

43 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago