कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी ने IOC के चीफ का पूरे पारंपरिक तरीके स्वागत किया.
Thomas Bach In india: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) के प्रेसिडेंट थॉमस (Thomas Bach) बाख भारत आए. यहां उनका रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने मुंबई में गर्मजोशी और परंपरागत तरीके से स्वागत किया. नीता अंबानी भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं, दोनों ने अपने बंगले एंटीलिया में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) सत्र से पहले थॉमस बाख की आगवानी की.
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और थॉमस बाख की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में आप रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) के प्रेसिडेंट थॉमस बाख का स्वागत करते हुए देख सकते हैं. उन्होंने एक थाल सजाकर थॉमस बाख की आरती उतारी और माथे पर तिलक भी लगाया. टीम रिलायंस की ओर से बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) ने भारत में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन प्रोग्राम (OVEP) की सफलता के लिए रिलायंस फाउंडेशन से हाथ मिलाया है. इस अलायंस में ओलंपिक संग्रहालय भी साथ रहेगा.
दरअसल, नीता अंबानी IOC की पहली भारतीय निजी महिला सदस्य हैं. वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) की ओर से भारत में होने वाले आयोजनों की अगुवाई कर सकती हैं. ऐसे में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) सत्र से पहले नीता और मुकेश अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) के प्रेसिडेंट थॉमस बाख की आगवानी की. बताया जा रहा है कि IOC का यह खास सत्र 15 से 17 अक्टूबर 2023 के बीच मुंबई में आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़िए: दाढ़ी के चक्कर में सात दिन तक नहीं नहाए थे अमिताभ बच्चन, जानें यह किस्सा
कुछ दिनों पहले यह खबर भी आई थी कि नीता अंबानी भारत में की तर्ज पर क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए ISL का आयोजन करवाएंगी. यह इस तरह का देश में पहला लीग होगा.
— भारत एक्सप्रेस
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…