Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IOC President Welcome: नीता अंबानी ने आरती उतारकर किया IOC चीफ का स्वागत, एंटीलिया से सामने आईं तस्वीरें

Nita ambani Welcome IOC chief: भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्‍नी नीता अंबानी, जो कि IOC की पहली भारतीय निजी महिला सदस्य हैं, ने आज मुंबई में अपने बंगले एंटीलिया में IOC के प्रेसिडेंट थॉमस बाख का परंपरागत तरीके से स्वागत किया. तस्‍वीरों में आप यहां देख सकते हैं.

nita ambani

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी ने IOC के चीफ का पूरे पारंपरिक तरीके स्वागत किया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Thomas Bach In india: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) के प्रेसिडेंट थॉमस (Thomas Bach) बाख भारत आए. यहां उनका रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने मुंबई में गर्मजोशी और परंपरागत तरीके से स्वागत किया. नीता अंबानी भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्‍नी हैं, दोनों ने अपने बंगले एंटीलिया में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) सत्र से पहले थॉमस बाख की आगवानी की.

nita ambani

मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और थॉमस बाख की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं. तस्‍वीरों में आप रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) के प्रेसिडेंट थॉमस बाख का स्‍वागत करते हुए देख सकते हैं. उन्‍होंने एक थाल सजाकर थॉमस बाख की आरती उतारी और माथे पर तिलक भी लगाया. टीम रिलायंस की ओर से बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) ने भारत में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन प्रोग्राम (OVEP) की सफलता के लिए रिलायंस फाउंडेशन से हाथ मिलाया है. इस अलायंस में ओलंपिक संग्रहालय भी साथ रहेगा.

15 से 17 अक्टूबर को होगा विशेष सत्र का आयोजन

दरअसल, नीता अंबानी IOC की पहली भारतीय निजी महिला सदस्य हैं. वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) की ओर से भारत में होने वाले आयोजनों की अगुवाई कर सकती हैं. ऐसे में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) सत्र से पहले नीता और मुकेश अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) के प्रेसिडेंट थॉमस बाख की आगवानी की. बताया जा रहा है कि IOC का यह खास सत्र 15 से 17 अक्टूबर 2023 के बीच मुंबई में आयोजित किया जाएगा.

image

 

यह भी पढ़िए: दाढ़ी के चक्कर में सात दिन तक नहीं नहाए थे अमिताभ बच्चन, जानें यह किस्सा

भारत में फुटबॉल का ISL कराएंगी नीता अंबानी!

कुछ दिनों पहले यह खबर भी आई थी कि नीता अंबानी भारत में की तर्ज पर क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए ISL का आयोजन करवाएंगी. यह इस तरह का देश में पहला लीग होगा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital