देश

Rajasthan Election: बदल गई राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख, इस वजह से EC ने लिया फैसला

Rajasthan Election: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल गई है. अब 23 को नहीं बल्कि 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है. इसके पीछे तर्क दिया गया कि 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है, जिस वजह से मतदाता प्रभावित होते. मतदाताओं की सहूलियत को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख ही बदल दी है. हालांकि, चुनाव का नतीजा पांच राज्यों के साथ 3 दिसंबर को ही आएगा.

23 नवंबर को है देवोत्थान एकादशी

बता दें कि चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. जिसके बाद तमाम राजनीतिक पार्टियों ने EC को देवोत्थान एकादशी में मतदाता के प्रभावित होने की बात कही थी. अब चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख बदल दी है.

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों को स्थगित करने के लिए 23 नवंबर को राजस्थान में “बड़े पैमाने पर” शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों का हवाला दिया है. इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों से आयोग को आवेदन दिया था कि 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी की वजह से उस दिन बड़े पैमाने पर शादी और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है. साथ ही साथ राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Bihar Caste Census: जातीय जनगणना के साइड इफेक्ट्स! अति पिछड़े वर्ग के नेताओं ने नीतीश-लालू की बढ़ाई टेंशन, अब MY को कैसे साधेंगे?

2018 में एक ही चरण में 7 दिसंबर को हुआ था चुनाव

2018 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव 7 दिसंबर को एक ही चरण में हुए थे. कांग्रेस 100 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, बहुमत से सिर्फ एक सीट कम रह गई. भाजपा ने 73 सीटें जीतीं. बाद में कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी और अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाई. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि सचिन पायलट उनके उप मुख्यमंत्री बने.

बताते चलें कि राजस्थान में 5.25 करोड़ मतदाता इस बार सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे. प्रदेश में 2.73 करोड़ पुरुष तो वहीं 2.52 करोड़ महिला मतदाता हैं. राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला 22.04 लाख नए मतदाताओं की भूमिका पर भी निर्भर करेगी जो पहली बार मतदान करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

12 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

17 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

24 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

54 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

1 hour ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago