खेल

IPL 2023 Final: अगर रिजर्व डे पर भी खेल नहीं हो सका तो क्या होगा? हर ऑप्शन गुजरात टाइटन्स के पक्ष में..!

CSK vs GT, IPL 2023 Final: अहमदाबाद की बेमौसम बारिश ने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल पहले ही तोड़ दिया. रविवार को फैंस को इंतजार था जबरदस्त टक्कर और रोमांच से भरपूर मुकाबले का लेकिन इन सब अरमानों पर पानी फिर गया. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को होने वाले आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले को बारिश के कारण रिजर्व डे पर शिफ्ट करना पड़ा. सोमवार (29 मई) को अब ये मैच खेला जाना है. मगर इस दिन भी बारिश मैच में दखल दे सकती है और शाम में  5 बजे तेज बारिश होने की पूरी संभावना है. इसलिए सवाल उठता है – अगर रिजर्व डे पर भी खेल नहीं हो सका तो क्या होगा?

हर ऑप्शन गुजरात टाइटन्स के पक्ष में..!

अगर सोमवार को भी बारिश होती रही और अगर फाइनल मैच बारिश में धुल गया, तो रात 9:35 बजे तक इंतजार किया जाएगा. उसके बाद मैच में ओवरों की संख्य कम होती जाएगी. पांच ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय 12:06 बजे (मंगलवार) है.

ये भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2023 Final: रिजर्व डे पर भी बारिश का साया, टूट सकता है फैंस का दिल, अहमदाबाद में हो पाएगा मैच?

अगर और बारिश होती है तो सुपर ओवर से नतीजा निकालने का मौका होगा. इस परिदृश्य के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के लिए, आउटफील्ड और पिच को रात 1:20 बजे के बाद तैयार नहीं किया जाना चाहिए. देखा जाए अगर मैच के ओवरों में कटौती होती है या सुपर ओवर खेला जाए. हर मामले में गुजरात का पलड़ा भारी है क्योंकि चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी जीटी यहां चेन्नई से बहुत आगे है.

अगर रिजर्व डे पर भी खेल नहीं हो सका तो क्या होगा?

यदि पूरा मैच धुल जाता है, तो लीग तालिका में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाली टीम को फाइनल का विजेता घोषित किया जाएगा. इसका मतलब है कि अगर रिजर्व के दिन मैच नहीं पाता है, तो मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस लीग तालिका में शीर्ष पर रहने के कारण आईपीएल खिताब बरकरार रखेगी.

हालांकि, राहत की खबर ये है कि मौसम विभाग ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे के आसपास आंधी की भविष्यवाणी की गई है, जो लगभग एक घंटे तक रहने की उम्मीद है. लेकिन मैच के दौरान बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है. ऐसे में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago