मनोरंजन

‘नए भारत के लिए नया संसद भवन”- शाहरुख खान ने किया ट्वीट तो पीएम मोदी ने की एक्टर की तारीफ

अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने कहा कि नया संसद भवन “नए भारत” की दिशा में योगदान देगा और यह देश की विकास गाथा का प्रतीक बनेगा. दोनों अभिनेताओं ने शनिवार रात ट्विटर पर नए संसद भवन की एक झलक साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने पर खुशी जाहिर की.

प्रधानमंत्री ने नए भवन पर अपने विचार साझा करने के लिए दोनों अभिनेताओं की प्रशंसा की. शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, “हमारे संविधान को बनाए रखने वाले, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और इसके हर व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार है नया संसद भवन. नए भारत के लिए एक नया संसद भवन…भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ. जय हिन्द.”

नए संसद भवन के बारे में अपने विचारों को खूबसूरती से व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने शाहरुख की सराहना की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है। यह आधुनिकता के साथ परंपरा का मिश्रण है.”

अक्षय ने ट्वीट किया, “संसद के इस शानदार नए भवन को देखकर गर्व होता है. यह सदैव भारत की विकास गाथा का एक प्रतिष्ठित प्रतीक बना रहे.” दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में पले-बढ़े अक्षय ने कहा कि बचपन में वह देखते थे कि इंडिया गेट के पास की अधिकतर इमारतों का निर्माण अंग्रेजों ने किया था.

उन्होंने ट्विटर पर साझा एक क्लिप में कहा, “आज इस एकदम नए और भव्य भवन को देखकर मेरा दिल गर्व से भर गया है. भारतीय संसद लोकतंत्र का मंदिर है. यह नए भारत का प्रतीक है. एक ऐसा भारत, जो न केवल संस्कृति और विरासत में सबसे आगे है , बल्कि अपनी प्रगति के साथ दुनिया में आगे भी बढ़ रहा है.”

अभिनेता ने “इस दिन को संभव बनाने” के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा, “भगवान आने वाले वर्षों में भारत को अधिक से अधिक प्रगति हासिल करने का आशीर्वाद दे.” प्रधानमंत्री ने अक्षय के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नयी संसद वास्तव में हमारे लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ है.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago