हैरी ब्रूक (फोटो-IPL)
KKR vs SRH, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान नीतिश राणा ने IPL 2023 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के शानदार शतक और एडम मारक्रम के अर्धशतक के दम पर 4 विकेट पर 228 रन बना दिए. हैदराबाद की तरफ से ओपनर हैरी ब्रूक ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी और ताबड़तोड़ रन बटोरने शुरू कर दिए. हालांकि, मयंक अग्रवाल ज्यादा देर नहीं टिक सके और वे 9 रन बनाकर रसल की गेंद पर चलते बने.
आंद्रे रसल ने इसके बाद राहुल त्रिपाठी को भी पवेलियन की राह दिखाकर टीम को दूसरी सफलता दिलाई. हालांकि, दूसरे छोर से हैरी ब्रूक का काउंटर अटैक जारी रहा. ब्रूक ने एडन मारक्रम के साथ मिलकर न केवल अपनी टीम को संभाला बल्कि तेजी से रन भी बटोरे. मारक्रम 50 रन बनाकर आउट हुए. कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसल ने तीन विकेट झटके जबकि एक विकेट वरुण चक्रवर्ती के खाते में गया. वरुण चक्रवर्ती ने मारक्रम को पवेलियन भेजा. इस बीच, रसल अपने कोटे के ओवर पूरा नहीं कर पाए और पैरों में तकलीफ की वजह से मैदान से चले गए. यह केकेआर की टीम के लिए चिंता का विषय जरूर हो सकता है.
हैदराबाद के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर चल रही है. अभी तक हैदराबाद ने तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: अंपायर से खुलेआम पंगा लेना Ravichandran Ashwin को पड़ा भारी, लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला
इस मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने वाशिंगटन सुंदर की जगह अंतिम एकादश में अभिषेक शर्मा को शामिल किया है. वहीं केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.
हैदराबाद : मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक माकंर्डे, उमरान मलिक, टी नटराजन.
हैदराबाद के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट – मयंक डागर, अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंग्टन सुंदर.
कोलकाता : एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण,नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव,सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती.
कोलकाता के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट – मंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड वीस, कुलवंत खेजरोलिया.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…