आस्था

Akshay Tritiya 2023: इस दिन है अक्षय तृतीया, सोना-चांदी की खरीदारी के अलावा इन कामों को करना है बेहद शुभ, जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन से जुड़ी खास बातें

Akshay Tritiya 2023: सोने-चांदी की खरीदारी के लिए अक्षय तृतीया को बेहद ही शुभ माना जाता है. धन धान्य की प्राप्ति के लिए इस दिन मां लक्ष्‍मी के साथ धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथी को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. इस साल यह 22 अप्रैल को पड़ रही है. इसे आखा तीज भी कहते हैं. इस दिन दान पुण्‍य पूज-पाठ, जप, तप, तर्पण और हवन करने पर विशेष फल मिलता है. इस बार अक्षय तृतीया कई वजहों से खास रहने वाली है. आइए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और महत्व.

अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर जिन चीजों को खरीदा जाता है उनमें बढ़ोतरी होती है. इसलिए सोना, चांदी और कीमती वस्तुएं खरीदने का खास विधान है. माना जाता है कि इस दिन किया जाने वाला दान कई गुना होकर वापस मिलता है.

शाख माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथी को अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को पड़ रही है. इस दिन शुभ मुहूर्त की शुरुआत सुबह 7 बजकर 49 मिनट से हो रही है जो कि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी.

इसलिए अक्षय तृतीया है खास

अक्षय तृतीया के द‍िन मां लक्ष्‍मी और भगवान व‍िष्‍णु की पूजा की जाती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन 10 महाविद्याओं में से एक श्रीमातंगी देवी का अवतार हुआ था. वहीं अक्षय तृतीया पर ही भगवान के विष्‍णु के हयग्रीव और परशुराम का अवतार भी हुआ था. इसके अलावा इस दिन त्रेता युग और सत्युग की भी शुरुआत मानी जाती है. इस दिन चार धाम की यात्रा आरंभ होती है. वहीं अक्षय तृतीया पर सबसे पहले प्रमुख धाम गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खुलते हैं.

इसे भी पढें: Guru Chandal Yog 2023: अप्रैल में इस दिन से बन रहा है गुरु चांडाल योग, जानें ज्योतिष में क्यों माना जाता है खतरनाक, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान

अक्षय तृतीया पर इन कामों को माना जाता है शुभ

अक्षय तृतीया पर सोना चांदी खरीदना जहां बेहद ही शुभ माना जाता है. वहीं इस दिन नए व्यापार का आरंभ करना भी उत्तम माना जाता है. वैवाहिक मुहूर्त में अक्षय तृतीया को सबसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन विवाह करने वाले दंपतियों केा जीवन सदैव खुशहाल रहता है. गृह प्रवेश ,नया वाहन खरीदना भी इस दिन बहुत अच्‍छा माना जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

8 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

53 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

1 hour ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago