खेल

IPL 2023: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में आदिल राशिद की होगी नीलामी, इंग्लैंड के स्पिनर ने किया कन्फर्म

टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदशर्न करने वाले इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद अगले साल  IPL 2023 में खेलेंगे. इस साल के अंत में होने वाले मिनी ऑक्शन में आदिल नीलामी के लिए मैदान में उतरेंगे.

इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम किया. 2019 में 50-50 विश्वव कप जीतने के बाद इंग्लिश टीम 2022 में टी20 फार्मेट में भी वर्ल्ड चैंपियन बन गई. टीम के अहम खिलाड़ी आदिल राशिद ने अपने दमदार पर्फामेंस से टीम के जीत में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और फिर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कप्तान बाबर आजम का महत्वपूर्ण विकेट झटकर टीम को जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया.

राशिद ने पूरे टूर्नामेंट में छह मैचों में सिर्फ चार विकेट लिये लेकिन उन्होंने हर मैच में अपने कोटे के चार ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान सिर्फ 6.12 की औसत से रन दिये. उन्होंने किसी भी बल्लेबाज को अपने खिलाफ बड़े शॉट्स मारने से रोके रखा. राशिद अब अगले साल भारत में आईपीएल  के दौरान अपनी गेंदबाजी का हुनुर दिखाते हुए नजर आएंगे.

आईपीएल में चलेगा आदिल का जादू

दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज आदिल राशिद टी20 विश्वकप में अपने जलवे बिखारने के बाद आईपीएल में भी अपनी गेंद का जादू दिखाने को तैयार हैं. दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन में खुद के खेलने की संभावनाओं पर रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘‘हां, मैं इस बार आईपीएल की नीलामी में अपना नाम शामिल करूंगा. ’’ इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आईपीएल की किसी फ्रेंचाईजी टीम से उनकी बातचीत चल रही है. इस सवाल पर राशिद ने जवाब देते हुए कहा कि, नहीं अभी तो नहीं.

इस दौरान उन्होंने कहा कि,‘‘ बाबर आजम को मैंने गुगली गेंद पर फंसाया. मुझे नहीं पता कि मैच का रूख यही से पलटा या नहीं लेकिन पिच से मुझे मदद मिल रही थी और मेरी गेंद टर्न हो रही थी. शादाब खान और लियाम लिविंगस्टोन के बारे (कम स्पिन) में मुझे नहीं पता. मैं धीमी गति से गेंदबाजी कर रहा था और गेंद काफी लेग स्पिन हो रही थी. आम तौर पर मैं थोड़ी तेज गेंदबाजी करता हूं. यहां के लिए यही मेरी योजना अगल थी और मैंने उस पर अमल किया.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

13 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

27 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago