नवीनतम

इस बीमारी से जूझ रहीं हैं दंगल फेम फातिमा सना शेख

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इस बीमारी को लेकर जागरुकता बढ़ाने की कोशिश भी की है.

बॉलीवुड दंगल गर्ल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. बीमारी को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़े, इसी कारण से फातिमा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बारे में बात की है. फातिमा (Fatima Sana Shaikh Mirgi) ने इंस्टाग्राम पर फैंस से मिर्गी को लेकर सवाल और जवाब का सेशन भी किया.

फातिमा सना शेख ने मिर्गी पर की बात

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh Disease) से सोशल मीडिया पर एक फॉलोअर ने सवाल किया कि वह कैसे मिर्गी से लड़ती हैं. एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा- ‘उनके पास बेहतर सपोर्ट सिस्टम है जिसमें उनका परिवार, और दोस्त शामिल हैं.’ साथ ही उन्होंने लिखा- ‘कुछ दिन अच्छे होते हैं लेकिन कुछ अच्छे नहीं होते हैं’ .

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh Health) ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें पहली बार मिर्गी के बारे में आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ के सेट पर ही पता लगा था. दंगल की शूटिंग के दौरान उन्हें दौरा आया और फिर जब वह उठीं तो सीधा अस्पताल में पहुंच गई. फातिमा (Fatima Sana Shaikh) ने साथ ही कहा- ‘पहले 5 साल मैं इसे EGNOR  करती रहीं, लेकिन अब मैंने सीख लिया है इसके साथ रहना, काम करना और इसी के साथ जीना.’

बता दें नवंबर महीने में मिर्गी (Epilepsy) के लिए जागरुकता फैलाने के लिए कई कैंपेन चलाए जाते हैं. यही कारण है कि फातिमा (Fatima Sana Shaikh Epilepsy) ने भी अपनी बीमारी पर फैंस के साथ खुलकर बात की है. और  एक्ट्रेस ने भी फैंस के कई सारे सवालों का जवाब दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago