दुनिया

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, आरोपी फरार

US School Shooting: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया (University of Virginia) में रविवार को भीषण गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. एक छात्र पर पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया है. हालांकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है. फिलहाल उसकी तलाश जारी है.

फायरिंग में तीन लोगों की मौत

रविवार को यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में अचानक से एक शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी. उस फायरिंग में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ने ऐसा क्यों किया, उसकी किसी से क्या दुश्मनी थी, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है. अमेरिका में ये कोई पहली बार नहीं है जब मास शूटिंग की वजह से लोगों ने अपनी जान गंवाई हो. अमेरिका में इसी तरह की घटनाओं में कई लोग अपनी जांच गंवा चुके हैं. आए दिन मास किलिंग के ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. इसी तरह की एक फायरिंग में सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई है.

हमलावर की तलाश जारी

पुलिस ने एक छात्र पर हमले का संदिग्ध बताया है और उसकी पहचान भी सार्वजनिक कर दी गई है. संदिग्ध छात्र की तलाश जारी है. इस घटना के संबंध में पुलिस ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है. साथ ही पुलिस ने संदिग्ध को खतरनाक बताया है. पुलिस का कहना है कि पूरी सक्रियता के साथ संदिग्ध हमलावर की तलाश जारी है. पुलिस ने जिस छात्र को आरोपी बनाया है उसका नाम क्रिस्टोफर डारनेल जोन्स है.

नहीं थम रही फायरिंग की घटनाएं

अमेरिका में हुई फायरिंग की घटनाओं की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में ऐसी कई वारदातें सामने आई हैं. इस साल अगस्त में राजधानी वॉशिंगटन डीसी में देर रात फायरिंग की घटना ने 6 लोगों की जान ले ली थी. इसी तरह अमेरिका के इंडियाना में भी 18 जुलाई को ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. कैलिफोर्निया के दक्षिणी हिस्से में हाउस पार्टी के दौरान 11 जुलाई को हमलावर की अंधाधुंध फायरिंग ने तीन लोगों की जान ले ली थी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

22 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

34 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

58 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

58 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago